फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 1559 मरीजों का उपचार

Mon, 01 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के महोना स्थित पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी/बाजारशुकुल। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में 1559 मरीजों की जांच कर दवा दी गई, जबकि गंभीर हालत वाले 12 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन



दोपहर 1:20 बजे महोना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे जन आरोग्य मेले में ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी थी। इसी बीच महोना निवासी वृद्धा मजीदुल डॉक्टर के सामने पहुंचीं और बोलीं डॉक्टर साहब... पांच दिन से बुखार, जुकाम और खांसी है। दवा भी खाई, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी और मौसम से बचाव की सलाह दी।


कुछ देर बाद पूरे बहबल निवासी हसीना बेगम पहुंचीं। उन्होंने जुकाम और बुखार की शिकायत बताई। जांच के बाद उन्हें दवा दी गई। बाबू का पुरवा निवासी खुशीराम ने कमजोरी, पेट दर्द और बुखार की समस्या बताई। मोहम्मद सादिक खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे। 65 वर्षीय श्यामपति ने बताया कि एक सप्ताह से खांसी आ रही है। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन



अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मिले। पीएचसी फूला में 72 मरीजों का पंजीकरण हुआ। चिकित्सक राजमणि वर्मा ने बताया कि बुखार, जुकाम, खांसी और पेट संबंधी रोगों के मरीज बढ़े हैं। लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई।




सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जायस और शाहमऊ केंद्र का निरीक्षण किया। शाहमऊ में लैब टेक्नीशियन अंजली तिवारी अनुपस्थित मिलीं। उनके एक दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। मेले में सीएमओ ने मरीजों का उपचार कर सावधानियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें