फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 155 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 19 Jan 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रोजगार मेले में पंजीकरण कराते हुए
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 321 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें 155 को रोजगार मिला। ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर में किया गया। मेले का शुभारंभ क प्रमुख प्रतिनिधि जगदीशपुर राकेश विक्रम सिंह ने किया। मेले में 12 कंपनियों ने प्रतिभाग कर 155 प्रशिक्षुओं को रोजगार प्रदान किया। इसमें 312 ने मेले प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया, बीडीओ जगदीशपुर आकांक्षा सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई जगदीशपुर देवेश पांडे, उद्यमी संजय सिंह जिला कौशल प्रबंधक मृत्युंजय तिवारी एवं संदीप कुमार सिंह ,विवेक दुबे आदि उपस्थित थे।



इनसेट
युवाओं की आंखों में दिखी उम्मीदें
रोजगार मेले में उषा इलेक्ट्रानिक एंड इलेक्ट्रिकल्स मैन पावर सर्विसेज अयोध्या से आए कंपनी के एचआर शुभम जायसवाल ने युवाओं को जानकारी दी। एसआईएस इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी मनीष कुमार ने सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर को लेकर जानकारी दी। अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को रोजगार को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन

रेनू राजपूत, रेखा राजपूत, पूजा कुमारी का कहना था कि पंजीयन कराया है, देखते हैं कि क्या होता है। पसंद आएगा तो करेंगे। इलमासगंज जगदीशपुर निवासी रामकरण ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन किया है। मुंबई में कंटेनर चलाते हैं। ड्राइवर की हड़ताल के चलते घर आए हैं, आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें