फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महामना एक्सप्रेस में नहीं चढ़ पाए 15 यात्री

Mon, 27 May 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार रात निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची तो चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। पहले से कोच में मौजूद चुनाव ड्यूटी से लौटने वाले सिविल पुलिस कर्मियों ने गेट बंद कर रखा था। जिसके चलते कोच में चढ़ने की जगह तक नहीं मिली। ऐसे में करीब 15 यात्री चढ़ नहीं पाए और निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक लखन लाल मीना ने बताया कि दो मिनट तक अधिक रोकर यात्रियों को चढ़ाने का प्रयास किया गया फिर भी कुछ लोग वंचित रह गए। किसी ने कोई लिखित शिकायत तो नहीं की लेकिन कुछ लोगों ने 139 हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें