फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी 1.5 लाख महिलाएं

Fri, 02 Feb 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में छुपी खेल प्रतिभाओं का उभरने के लिए सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से प्लेटफार्म मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर होगा। इसकी तैयारी के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व सांसद स्मृति इरानी ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बनाई है। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। प्रतियोगिता में संसदीय क्षेत्र की डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता 15 से 20 दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही प्रतियोगिता का रोस्टर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें