फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेढ़ लाख लोगों ने तीन घंटे झेला बिजली संकट

Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/बाजारशुकुल। त्योहार से पहले बुधवार को पावर काॅर्पोरेशन की ओर से सिंदुरवा 132 केवी, महोना और बाजारशुकुल उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य किए जाने के कारण सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता और लगभग 60 औद्योगिक इकाइयां प्रभावित रहीं।
विज्ञापन



मरम्मत के चलते सिंदुरवा, टीएसएस, इंडोरामा, जगदीशपुर, महोना, इन्हौंना, बीएचईएल, सेल और फर्टिलाइजर उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उत्पादन ठप होने से औद्योगिक इकाइयों में कामकाज रुक गया, जबकि कई ने जेनरेटर का सहारा लिया। बिजली कटौती का असर होटल कारोबारियों और डेयरी संचालकों पर भी पड़ा।


दूध, खोया और पनीर जैसी वस्तुएं खराब न हों, इसके लिए उन्हें जेनरेटर चलाना पड़ा। होटल व्यवसायी रवींद्र मौर्य ने बताया कि बिजली न रहने से व्यापार पर असर पड़ा और खर्च बढ़ गया। अवर अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य पूर्व निर्धारित था। मरम्मत पूरी होने के बाद दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें