गौरीगंज (अमेठी)। तिलोई के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 25 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित होगा। मेले में 15 छोटी-बड़ी कंपनियां 500 से अधिक रोजगार के साथ शामिल होंगी।
युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने विधानसभा स्तर पर रोजगार मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे युवाओं को मुख्यालय की दूरी तय करने से निजात मिल सकेगी। उनको स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल सकेगा। मेले में कक्षा आठ से लेकर उच्चतम शिक्षा हासिल करने वाले शिक्षित बेरोजगार शामिल हो सकते हैं।
मेले में 15 से अधिक कंपनियों को स्टाॅल लगाने के लिए आमंत्रण दिया है। यह कंपनियां सुपरवाइजर, वेलनेस एडवाइजर, फील्ड कोऑर्डिनेटर, आई वर्कर, लाइन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर रिलेशनशिप एक्सक्यूटिव, मार्केटिंग ऑफीसर, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, फील्ड सेल्स एक्सक्यूटिव, सर्वेयर ट्रेनर, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्राॅनिक मैकेनिक, फिटर, प्लंबर, डीजल मैकेनिक, डेटा एंट्री ऑपरेटर, एचआर एक्सक्यूटिव व ऑटो मोबाइल्स आदि क्षेत्राें के लिए युवाओं का चयन करेगी।
4000 युवाओं को मिला रोजगार
वर्ष 2020 से लगातार रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। सेवायोजन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्ष 2020 से अब तक करीब 4000 युवाओं को रोजगार मिला है।
जिले में बेरोजगार युवा
सेवायोजन विभाग में पंजीकृत - 21,709
कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षित - 1,378
आईटीआई में प्रशिक्षित - 813 पॉलीटेक्निक - 192
कुल - 24,092
पूरी तैयारी से आएं युवा
25 फरवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में सभी युवा पूरी तैयारी के साथ शामिल हों। दस्तावेज दुरुस्त रखने के साथ साक्षात्कार की भी अच्छे से तैयारी कर लें, ताकि मनचाही कंपनी में चयन हो सके। - अजय कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य/ट्रेनिंग कम प्लेसमेंट अधिकारी आईटीआई गौरीगंज