फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर हुई 15 युवकों की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से निकलकर बुधवार देर शाम अनावश्यक रूप से सड़क पर टहलना 15 युवकों को भारी पड़ा। तीन थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानाक्षेत्र से युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारी से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की कोशिश के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर तीन मई तक का लॉकडाउन के साथ कुछ छूट प्रदान की गई है। लॉकडाउन अवधि में लोगों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था कराने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में रहने, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बाहर नहीं निकलने की छूट दी है।
बावजूद इसके जिले में लॉकडाउन का पालन करने के बजाए लोग बेवजह घर से बाहर निकल सड़कों पर टहलने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को नियमों की अवहेलना कर बेवजह घर से बाहर निकलने पर गौरीगंज थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने माधवपुर निवासी तीरथराज, शशिकांत मिश्र, कुलदीप तिवारी व मुकेश कुमार को तो पीपरपुर थाने के उपनिरीक्षक बंसतराम कुशवाहा ने धर्मराज कोरी, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, राजाराम, प्रमोद कुमार, महेश कुमार, राजेश, राजाराम व दिनेश कुमार तथा मोहनगंज थाने के उपनिरीक्षक इंद्रपाल ने रामकिशोर और खुशीराम को दौड़ाकर पकड़ लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आए।
विज्ञापन

थाने लाने के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज कर देर शाम उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। पुलिस की ओर से लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर की जा रही गिरफ्तारी व केस दर्ज करने की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें