फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 140 खिलाड़ियाें ने किया अच्छा प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित ड्रीम चेंजर अकादमी परिसर में चल रहे अमेठी प्रीमियर लीग ट्रायल में 140 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में उबैद कमाल और यूपी पुलिस के कोच व पूर्व रणजी खिलाड़ी विश्वजीत सिंह ने खिलाड़ियों की बारीकी परखी।
विज्ञापन

आजमगढ़ के तेज गेंदबाज राजसिंह ने बताया कि ट्रायल में सभी खिलाड़ियों को अवसर दिया गया।



खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। लखनऊ के अनुज सिंह, फतेहपुर के जय तिवारी, रायबरेली के बल्लेबाज अंश द्विवेदी, मिर्जापुर के सत्यम सिंह और लखनऊ के जितेंद्र ने खिलाड़ियों को नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। एपीएल चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि ट्रायल में 50 तेज गेंदबाज, 50 लेग स्पिनर और 40 ऑफ स्पिनरों ने प्रतिभा दिखाई।


ट्रायल में ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं ने अनुशासन संग अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डीसीए निदेशक प्रांजल तिवारी, कोऑर्डिनेटर गोविंद मौर्य, मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, शैलेंद्र, निहाल तिवारी, ध्रुव पांडेय, मेडिकल ऑफिसर शैलेंद्र पाल, नमन पांडेय, शिवांश, शिवा शुक्ल, आदित्य दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें