फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित 14 ट्रेनें निरस्त

Wed, 19 Feb 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर दिल्ली सहित अन्य स्टेशन की यात्रा करने वाले लोगों को इन दिनों अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है। मंगलवार को रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित 14 ट्रेनें निरस्त रहीं तो योगनगरी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन



हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य के लिए रेलवे की ओर से ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री परेशान हैं। मंगलवार को अप व डाउन रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर निरस्त रही तो दिल्ली के लिए संचालित वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अतिरिक्त डाउन आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस और राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा।


ऐसे में गौरीगंज स्टेशन पहुंचे हावड़ा, पटना, दानापुर, बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर व अमृतसर, दिल्ली, रायबरेली, लखनऊ सहित अन्य स्टेशन की यात्रा करने वाले लोग परेशान हो गए। आलम यह रहा कि दिल्ली के लिए एक भी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को अपना आरक्षित टिकट निरस्त करवाकर यात्रा स्थगित करनी पड़ी। नई तिथि का कन्फर्म टिकट बुक करवाने में पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त मंगलवार को हरिद्वार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस छह घंटे तो हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल सात घंटे देरी से गौरीगंज आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के लिए पूर्व में जारी आदेश के क्रम में सभी ट्रेनें निरस्त थीं। ट्रेन निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें