फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए नामित हुए 14 आरओ व 102 एआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जिले में तेज हो गई है। पंचायत आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित होने से पहले ही जिला प्रशासन ने आरओ व एआरओ के साथ रिजर्व में कर्मियों की तैनाती को अंतिम रूप दे दिया है। तैनात कर्मियों को नामांकन प्रक्रिया के साथ अन्य प्रशिक्षण देने की तैयारी में प्रशासन जुटा है। प्रशिक्षण के बाद आयोग की अधिसूचना जारी होते ही आरओ व एआरओ को आवंटित ब्लॉक क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया संपन्न करानी होगी।
विज्ञापन

निदेशालय के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग आरक्षण की अंतिम सूची जारी करने में तो निर्वाचन विभाग मतदान तैयारी पूरी करने मेें जुटा है। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय ने 13 ब्लॉक व एक जिला पंचायत के लिए 14 रिटर्निंग अधिकारी व 102 सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ दस प्रतिशत कर्मियों को आरओ व एआरओ के लिए आरक्षित किया है।
नामित कर्मियों को नामांकन के साथ मतदान व मतगणना विधि में प्रशिक्षित करने के साथ पंचायत चुनाव संपन्न कराने की विधि समझाने की तैयारी हो रही है। नामित कर्मियों का डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद डीडीओ ने पत्र जारी कर कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी बताते हुए जल्द ही निर्धारित होने वाली प्रशिक्षण तिथि पर मौजूद रहकर प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया है। डीडीओ ने आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं करने, जिम्मेदारी पूरी करने में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें