फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इंजीनियरिंग व मेडिकल की निशुल्क तैयारी करेंगे 12वीं के विद्यार्थी

Sat, 26 Oct 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग व मेडिकल की निशुल्क तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है, जिसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को निशुल्क आवासीय कोचिंग के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 12 में अध्ययनरत जेईई यानी जॉइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन व नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी इंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा पास करने के लिए छात्र-छात्राओं को निशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा महाराष्ट्र के पुणे में दी जाएगी। पत्र में लिखा है कि दक्षणा फाउंडेशन के ओर से जॉइंट दक्षणा सेलेक्शन टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह टेस्ट दिसंबर 2024 में कराया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

चयनित विद्यार्थियों को दक्षणा फाउंडेशन की ओर से एक वर्ष के लिए जेईई व नीट की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग, भोजन और आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसमें फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष कम से कम 600 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन


दक्षणा फाउंडेशन एक सामाजिक सेवा संस्थान है जो प्रतिभाशाली और योग्य छात्रों को आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है। बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में 77 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 595 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उसमें से 20 छात्रों को दक्षणा फाउंडेशन वैली पुणे में एक वर्षीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें