फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.26 लाख बच्चों को जल्द मिलेगी अनुदान की राशि

Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 1570 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 1.26 लाख बच्चों को जल्द ही यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे, बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए निर्धारित अनुदान राशि उनके अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी। कवायद सफल हो, इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की कोशिश चल रही है। उम्मीद है कि जल्द डाटा अपलोडिंग का काम पूरा होने के बाद अभिभावकों के खाते में अनुदान राशि पहुंचेगी।
विज्ञापन



सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल, 33 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल व 35 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ दोपहर में भोजन, यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा व स्वेटर तथा स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में प्रति छात्र 1300 रुपये अनुदान दिया जाता है।


योजना पारदर्शी तरीके से लागू हो सके, इसके लिए जिले के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पास आउट, प्रोन्नत व नव प्रवेशित करीब 1.26 लाख छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड संग अभिभावकों की बैंक डिटेल व आधार कार्ड प्रेरणा पोर्टल के साथ डीबीटी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो करीब 46 हजार बच्चों का डाटा सत्यापित भी हो चुका है। डाटा अपलोडिंग के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन करते हुए विद्यार्थियों को सूचीबद्ध कर जल्द भुगतान कराने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन





बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि अनुदान राशि से सभी विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए प्रवेश के समय भी अभिभावकों की डिटेल मिशन प्रेरणा एप पर अपलोड किया जा रहा है। सत्यापन सहित अन्य कार्य भी पूरे किए जा रहे है। सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन स्तर से अनुदान राशि का अंतरण अभिभावकों के खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें