फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक साथ 12 मरीज मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 02 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोरोना की जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 मरीज कारोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को संक्रमित के घर स्वास्थ्य कर्मी भेजकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।

कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में कुल 110 सैंपलों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में 88 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, दस में पीपी वैल्यू कम आने के चलते उन्हें रिपीट करते हुए दोबारा जांच के लिए लगाया गया है। 12 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संक्रमित मिलने वाले मरीजों में दस मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं तो दो शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट मिलते सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने संंबधित सीएचसी अधीक्षक को रिपोर्ट की प्रति भेजते हुए तत्काल संक्रमितों के घर स्वास्थ्य टीम भेजकर कोरोना प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई कराने का निर्देश दिया।सीएचसी अधीक्षकों ने स्वास्थ्य टीम संक्रमितों के घर भेजकर होम आइसोलेट कराया।
विज्ञापन

आज भेजी जाएंगी रैपिड रिस्पांस टीमें
रिपोर्ट मिलते ही संक्रमितों के घर स्वास्थ्य टीम भेजकर उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। बुधवार को सभी संक्रमितों के घर आरआर टीमें भेजी जाएंगी। सभी संक्रमितों की स्थिति सामान्य है।
डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें