फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूसरे दिन सात पदों के लिए 12 नामांकन

Sat, 18 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बार एसोसिएशन अमेठी के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दयाशंकर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे दिन सात पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद के लिए सदाशिव पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र बहादुर सिंह व सतीश कुमार मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए त्रिजुगी नारायण मिश्र, सचिव के लिए राम प्रताप यादव, बृजेश पांडेय, छत्रसाल सिंह, राजेंद्र कुमार उपाध्याय ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव के लिए कमलेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष के लिए प्रेम नारायण दुबे, कनिष्ठ सदस्य के लिए प्रकाश चंद साहू और सुनील कुमार ने नामांकन किया।



पहले दिन आठ व दूसरे दिन 12 लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच और सुनवाई शनिवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की वापसी दोपहर दो से 2:30 बजे तक की जाएगी। मतदान 28 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के 30 मिनट बाद ही मतगणना की जाएगी और उसी दिन विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। विजेताओं का शपथ ग्रहण समारोह 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें