फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीण इलाकों से जुड़ीं 12 नई सड़कें बनेंगी, आसान होगा सफर

Sat, 16 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों की ऐसी सड़कें सुधरेंगी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) ने ग्रामीण इलाकों से जुड़ी 12 सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया है। करीब 11.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। किसानों का सफर आसान होगा और कृषि उपज बाजार तक ले जाने में आसानी होगी। गांवों में संचालित अन्य विकास कार्यों को रफ्तार देने में नई सड़क से मदद मिलेगी। करीब 150 गांवों की दो लाख से अधिक आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। जिले में एक किलोमीटर से ढाई किलोमीटर तक ऐसी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा गया था। ये सड़कें गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती हैं। इन सड़कों के निर्माण से किसानों को कृषि कार्य में काफी सहूलियत होगी। नाबार्ड ने किसानों के हित में ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) योजना से जिले में 12 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

11 करोड़ 51 लाख 63 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों से किसानों को काफी फायदा होगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार शासन से मंजूरी मिलने के साथ बाद टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।


इनसेट
इन सड़कों का होगा निर्माण
जिले के कैमा से इमलीगांव संपर्क मार्ग, मुर्तजानगर से वैशन लालशाह संपर्क मार्ग, निहालगढ़ से डूढ़हारी संपर्क मार्ग, आजादपुर-फरीदगढ़ संपर्क मार्ग, आाशापुर रुरू से देवकली संपर्क मार्ग, पीढ़ी से मजिता पूरे गुलाब सिंह संपर्क मार्ग, जामो मार्ग से सिधियावां से पालपुर संपर्क मार्ग, फुर्सतगंज टिकारी से पूरे बंधन वाया ब्राहमण लिंक मार्ग, आजादपुर से अंधियारी लिंक मार्ग, पलिया पश्चिम से सुचिता का पुरवा संपर्क मार्ग, रायबरेली-अयोध्या मार्ग के पूरे शुकुल का पुरवा से गाईमऊ संपर्क मार्ग व निसूरा से अमेठिन का पुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन


शीघ्र पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया
12 नई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद मानक के अनुसार निर्धारित समय में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें