फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जायस में चिकनपाॅक्स से 12 बीमार

Wed, 14 Jun 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों को जानकारी देती हुई
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 व 17 में चिकनपॉक्स के 12 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का उपचार करने के साथ ही दवा का वितरण किया है। जायस में संक्रामक बीमारियों ने दस्तक दे दिया है। कहीं पर किसी के शरीर लाल दाने निकले हुए हैं तो कोई दानों के साथ बुखार से परेशान हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेखा राजपूत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लोगों को चिकनपाक्स से बचाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि साफ सफाई के साथ ही दिन में कई बार हाथ धोएं। एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम ने लोगाें के सेहत की जांच कर दवाओं का वितरण किया है। बृहस्पतिवार को मरीजों का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें