गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 119 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। यह स्थिति पंचायत सदस्य के पद रिक्त होने से कोरम पूरा नहीं होना तथा एक ग्राम पंचायत में प्रधान की मौत के चलते को पैदा हुई है। 682 ग्राम पंचायतों में से 563 पंचायतों के प्रधान ही 25 व 26 मई को वर्चुअल तरीके से शपथ ले सकेंगे।
शपथ ग्रहण के बाद 27 मई को ग्राम पंचायतों की समिति गठित कराने के लिए पहली खुली बैठक आयोजित होगी। जिला पंचायतराज कार्यालय के अनुसार 25 व 26 मई को 682 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 563 पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाते हुए 27 मई को बैठक हो सकेगी।
119 ग्राम पंचायतों के प्रधान 25 व 26 मई को शपथ नहीं ले सकेंगे। शपथ ग्रहण नहीं होने के पीछे 117 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त होने, जगदीशपुर के सिधियावां में दो तिहाई सदस्य न होने तथा प्रधान की मौत तो शाहगढ़ के कुशबैरा में निर्वाचित होने के बाद प्रधान की मौत को वजह बताया जा रहा है।