फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1166 प्रतिमाओं को होगा विसर्जन

Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विसर्जन स्थलों पर संबंधित थानों की लगाई गई फोर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। जिले में नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी तेज हैं। विसर्जन स्थलों पर संबंधित थानों की फोर्स लगाई गई है। अफसर विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
जिले में 1169 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जिसमें गौरीगंज थाना क्षेत्र में 64, मुंशीगंज में 73, जामों में 111, अमेठी में 75, पीपरपुर में 77, रामगंज में 40 प्रतिमाएं स्थापित हैं। वहीं थाना संग्रामपुर में 75, मुसाफिरखाना में 109, जगदीशपुर में 150, बाजार शुकुल में 79, कमरौली में 54, मोहनगंज में 108, जायस में 52 शिवरतनगंज में 43, फुरसतगंज में 20 व इन्हौना में 39 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्तूबर से लेकर 29 तक अलग-अलग तिथियों में सभी थानों क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। सोमवार को एसडीएम मुसाफिर खाना एसडीएम सविता यादव व सीओ बौरव सिंह ने इसौली घाट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि थानावार विसर्जन स्थलों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि जिले में स्थापित 1169 दुर्गा प्रतिमाओं में से 1166 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। बताया कि थाना रामगंज में दो और जामों में एक प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें