फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदमाशों से भिड़ गया 11 साल का बालक, अपहरण का प्रयास नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार रात कोचिंग से लौट रहे छात्र आशुतोष (11) का कार सवार चार लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। आशुतोष ने हिम्मत और सूझबूझ से विरोध किया और शोर मचाकर खुद को बचा लिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से निकल गए।
विज्ञापन

करौदी निवासी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि वह परिवार सहित कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनका बेटा आशुतोष देर शाम पढ़ाई करके लौट रहा था। तभी कार सवार लोगों ने उसे पकड़कर गाड़ी में खींचने की कोशिश की। आशुतोष ने पैर कार के टायर में फंसा लिया। हाथ से हमलावरों पर वार करने के साथ ही उसने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर लोगों को आता देख बदमाश उसे छोड़ कर भाग निकले। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें