फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाहर निकले 11 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकलना 11 लोगों को भारी पड़ा। संग्रामपुर व जायस पुलिस ने बाहर घूम रहे 11 लोगों को पकड़कर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार लॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराते हुए लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने की कोशिश में जुटीं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर सक्रिय पुलिस बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करने में जुटी है। बुधवार देर शाम संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने राजकुमार, शिव बहादुर, रामशंकर, राम बहादुर, शिव बहादुर, रामकिशोर व धर्म नारायण को अंबरपुर के पास टहलते हुए पकड़। इसी तरह जायस थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने अवधेश कुमार, बन्ठे, करमचंद्र व बाबू को कस्बे में अनावश्यक बाहर टहलने पर दौड़ाकर गिरफ्तार किया।
लॉकडाउन उल्लंघन पर सभी को पकड़कर थाने लाने के बाद नियमों की अवहेलना करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन लॉकडाउन अवधि में घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें