फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 11 पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से जवाब-तलब

Fri, 19 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल निर्माण में लापरवाही का मामला
विज्ञापन

सात दिन में बचा निर्माण पूरा करने का भी निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। अंत्येष्टि स्थल निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में 11 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव व प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। डीपीआरओ ने सभी को नोटिस जारी कर सात दिन में अवशेष निर्माण कार्य पूरा कराते हुए साक्ष्य समेत जवाब मांगा है।
प्रत्येक वित्तीय वर्ष में छह ग्राम पंचायतों को अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए चिह्नित किया जाता है। इसके निर्माण के लिए 24.36 लाख रुपये अवमुक्त किए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में चयनित छह ग्राम पंचायतों में से पांच में निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ। एक दिसंबर, 2021 को निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करते हुए एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया था। इसके बावजूद अब तक मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के गुन्नौर, गौरीगंज के रामपुर कुड़वा, अमेठी के रेभा, जामो के सूखी बाजगढ़ व तिलोई के छतहुआ में निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। अब तक डीपीआरओ कार्यालय से कई बार नोटिस जारी कर कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र, उपभोग प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ व बाउचर कार्यालय को मुहैया कराने को कहा गया। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने वांछित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए।
विज्ञापन

इसी तरह वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजना के तहत जामो के अचलपुर, बाजार शुकुल के शिवली, शाहगढ़ के कुशबैरा, तिलोई के रामनगर, गौरींगज के पंडरी व भेटुआ के सुलतानपुर गांव का चयन किया गया। 19 जनवरी को स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रत्येक गांव में निर्माण कराने के लिए 24.36 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए। पीएफएमएस पोर्टल पर अब तक महज ग्राम पंचायत कुशबैरा व अचलपुर द्वारा ही राशि व्यय करने की सूचना अपलोड है। अन्य ग्राम पंचायतों में कार्य ही नहीं शुरू कराया गया है। सभी को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर निर्धारित मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराते हुए उपभोग प्रमाण पत्र, कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र व फोटोग्राफ आदि कार्यालय को मुहैया कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

वर्जन
निर्माण पूरा न होने पर होगी कार्रवाई
सभी चयनित पंचायतों को निर्माण की राशि भेजी जा चुकी है। निर्धारित समय बीत गया है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित ग्राम के पंचायत सचिव व प्रधान पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीकांत यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें