फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों में लापरवाही पर 109 अफसरों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शासन की ओर से जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भित शिकायतें निस्तारित नहीं करना जिले के 109 अफसरों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने से नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। नोटिस में तत्काल लंबित शिकायतों को गुणदोष के आधार पर निस्तारित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारियों की ओर से संदर्भित शिकायतों का डेडलाइन में निस्तारण नहीं करना जिले के 109 अफसरों/कर्मियों को भारी पड़ा।
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बुधवार को पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण व प्रगति की समीक्षा की तो जिले में 109 अफसर के पास 1,197 शिकायतें अनिस्तारित व डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंचने के करीब मिलीं। अफसरों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

नोटिस में उनके स्तर पर लंबित शिकायतों का ब्यौरा देते हुए दो दिन में शिकायतों का निस्तारण गुणदोष के आधार पर करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र लेते हुए समुचित जवाब देने का आदेश दिया है।
एडीएम ने पोर्टल पर लंबित शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एडीएम की ओर से जारी नोटिस सार्वजनिक होने के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें