फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 108 आरएएफ टीम ने जीता मैच

Mon, 08 Sep 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के त्रिसुंडी ​स्थित सीआरपीएफ ​शिविर परिसर में फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। स्त्रोत : सीआरपीएफ
विज्ञापन
भादर। त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र परिसर में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 बटालियन, 63 बटालियन, 299 बटालियन, 104 आरएएफ, 101 आरएएफ, 108 आरएएफ, सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुंडी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



फाइनल मुकाबला 108 आरएएफ मेरठ के कप्तान पूरनचंद की टीम व सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र जीसी त्रिसुंडी के कप्तान अतुल कुमार की टीम के बीच हुआ। कांटे की टक्कर में 108 आरएएफ की टीम ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र जीसी त्रिसुंडी को दो-एक गोल के अंतर से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।



बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी मेडिकल डॉ. पीके राय ने विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमांडेंट मनीष कुमार मीना, बीएल वर्मा, उपकमांडेंट अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार, शैलेंद्र कुमार, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें