फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार कर्मचारी कराएंगे पंचायत चुनाव में मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। मतदान के लिए 10,692 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में कार्यरत कर्मियों को सूची करने के साथ आयोग से संविदा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ दूसरे जिलों से भी मांग की गई है। मतदान के लिए 2,430 पोलिंग पार्टियां गठित की जाएंगी।
जिले में 26 अप्रैल को 36 डीडीसी, 877 बीडीसी सदस्य, 682 ग्राम प्रधान व 8,620 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। मतदान सकुशल संपन्न के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ एवं एआरओ नामित करने के बाद पोलिंग पार्टी गठन कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

2,430 मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के लिए 9,720 कर्मचारियों के साथ 972 रिजर्व कर्मियों की आवश्यकता है।
जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों को सूचीबद्ध करने के बाद कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आयोग से संविदा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ दूसरे जिले से कर्मियों की मांग की है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी गठित होने के बाद कर्मियों को प्रशिक्षित कर उनकी ड्यूटी लगाते हुए आयोग के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कार्यरत कर्मियों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। जल्द ही कर्मियों को मतदान ड्यूटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें