फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यापारी कल्याण दिवस पर 10 करदाता सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. विकास भवन सभागार में व्यापारी को सम्मानित करती मुख्यअति​थि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा द
विज्ञापन
अमेठी सिटी। व्यापारी कल्याण दिवस पर सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों और करदाताओं के योगदान को राष्ट्र की आर्थिक प्रगति का आधार बताया गया। कार्यक्रम में दानवीर शिरोमणि भामाशाह के जीवन, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताया गया।
विज्ञापन



उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार गुप्ता ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न श्रेणियों के 10 प्रमुख करदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ईमानदार करदाताओं के सहयोग से ही विकास योजनाओं को गति मिलती है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।



कार्यक्रम में रजनीश तिवारी ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, उपायुक्त राज्य कर पीयूषकांत श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त नीरज कुमार सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर अधिकारी अंकुर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें