अमेठी सिटी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुए ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में आदर्श कुमार, देव कसौंधन, शत्रुहन सिंह, अनुराग यादव, सचिन सिंह, विवेक यादव, निखिल जायसवाल, प्रदीप कश्यप, विवेक चौहान और अनमोल गुप्ता शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के अनुसार चयनित खिलाड़ियों की सूची क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या और खेल निदेशालय को भेज दी गई है।