फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से धान की 10% फसल प्रभावित

Sun, 01 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर में बारिश में भीगी काटकर रखी धान की फसल।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में तीन दिन से हो रही बारिश ने खेती-किसानी के साथ आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान की कटी फसल भीग गई है, जबकि तेज हवा से खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। जलभराव के कारण रबी फसलों की बोआई भी करीब एक सप्ताह पिछड़ गई है। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर गांव की गलियों तक कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन


अर्नब चक्रवात के असर से जिले में तीन दिन पहले मौसम बदला। बारिश और तेज हवा से खरीफ की प्रमुख फसल धान को नुकसान पहुंचा है। इस बार जिले में करीब 1.31 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। मौजूदा समय में कटाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे किसानों की कटी फसल खेतों में भीग गई है। नमी बने रहने से धान के दानों में अंकुरण और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

खेतों में खड़ी फसल का बड़ा हिस्सा तेज हवा से गिर गया है। इससे कटाई में भी परेशानी होगी। ज्वार और बाजरा की तैयार फसल की कटाई जलभराव के कारण प्रभावित हुई है। अरहर के खेतों में पानी भरने से पौधों के सड़ने का खतरा है। आलू, सरसों, मसूर, चना और मटर की बोआई भी करीब एक सप्ताह पिछड़ गई है।
विज्ञापन


विशेषरगंज के राकेश मिश्र, सीतारामपुर के रमेश पांडेय और मुन्ना पाठक ने बताया कि कटी धान की फसल भीगने से नुकसान हुआ है। सहजीपुर के शैलेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने तीन बीघे में अगेती मटर की बोआई कराई थी। जलभराव से पौधों के सड़ने की आशंका है। चना, सरसों और आलू की बोआई भी पिछड़ गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि बारिश से करीब 10 फीसदी फसल प्रभावित हुई है।

धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ा असर
बारिश से श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकों की मुश्किल बढ़ गई है। गौरीगंज के विपेंद्र बरनवाल, जामों के पूरे धाराधरी दुबे गांव के गिरिजाशंकर, मुसाफिरखाना के रुदौली गांव के बलराम सिंह और शाहगढ़ के पूरबगांव के दिनेश पांडेय ने बताया कि कथा स्थलों पर जलभराव और कीचड़ से परेशानी हो रही है। श्रद्धालुओं के बैठने और पंडाल की व्यवस्था करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल (रकबा हेक्टेयर में)
फसल कुल फसल कटी फसल
धान 130796 42356
ज्वार 1459 167
बाजरा 399 52
अरहर 6951
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें