फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 नई एंबुलेंस मिलीं, इलाज में मिलेगी सहूलियत

Mon, 31 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोगों को गंभीर दशा में बीमार होने, दुर्घटना व गर्भवतियों को प्रसव के समय अस्पताल पहुंचने में कोई समस्या नहीं होगी। पहले जहां जिले में एंबुलेंस की कम संख्या थी, वहीं अब इसमें इजाफा हो गया है। जिले को 10 नई एंबुलेंस मिली हैं, जिनमें आठ आ गई हैं। इससे मरीजों को अब काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



जिले में 102 सेवा की 30 व 108 स्वास्थ्य सेवा की 31 व दो बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें से कुछ कंडम हालत में हैं। किसी तरह उनका संचालन हो रहा है। गर्भवतियों और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से अत्याधुनिक 10 एंबुलेंस आवंटित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन एंबुलेंसों को जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भेजा गया है।


गर्भवतियों और बच्चों के स्वास्थ्य स्थिति और जीवन को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से आधुनिक एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है, जो नई तकनीक और जीपीएस से लैस हैं। इनमें से आठ एंबुलेंस रविवार को मुख्यालय पहुंच गईं। दो एंबुलेंस मुख्यमंत्री की ओर से लोकार्पण करने के बाद आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जिले को एंबुलेंस के मिलने से मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकता है, जिससे समय से इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन





जल्द शुरू होगा संचालन
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि लोगों को सुविधा के लिए 10 नई एंबुलेंस मिली हैं। इन एंबुलेंस का जल्द ही संचालन किया जाएगा। इन वाहनों के संचालन से मरीजों को रिस्पांस टाइम में एंबुलेंस मिलेगी तो समय से अस्पताल पहुंचकर उपचार कर उसकी जान बचाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें