फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 समितियों पर ताले, खाद के लिए भटक रहे किसान

Thu, 12 Sep 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
समिति पर लटक रहा ताला
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। क्षेत्र के बहुउद्देशीय 10 साधन सहकारी समितियों के सचिव सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। सचिवों की हड़ताल से समितियों पर ताला लटक रहा है। किसानों को यूरिया खाद के लिए भटकना पड़ रहा है।सहकारी समिति के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि सिंहपुर की सभी 10 समितियां इन्हौना, कोटवा, टेढ़ई, कुकहा रामपुर, सातनपुरवा, गड़ेहरी, धीरापुर पन्हौना, फूला, मत्तेपुर, राजापुर अभी भी अमेठी जिले के बजाय रायबरेली से संबद्ध हैं। पहले बैंक में उनकी लिमिट अधिक थी, और 20 लाख तक का उर्वरक मंगवा लेते थे। बैंक ने मनमाने तरीके से लिमिट को 10 लाख कर दिया है। एक ट्रक डीएपी व एक ट्रक यूरिया मंगवा लें तो यह पैसा खत्म हो जाएगा। दोबारा खाद मंगवाने में महीनों लग जाएंगे। बैंक ने समिति के स्टेशनरी खर्च की लिमिट भी कम कर दी है।
विज्ञापन

एडीओ तिलोई सहकारिता सुखदेव प्रसाद ने बताया कि सचिवों की हड़ताल जारी है। मांगें पूरी होने पर समितियों पर कार्य शुरू कराया जाएगा।वहीं, सहकारी समितियों के बंद होने से क्षेत्रीय किसानों को प्राइवेट दुकानों से यूरिया खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें