फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,303 सैंपल में 1,282 मिले निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। संभावित संक्रमितों की जांच रिपोर्ट में ज्यादातर लोग निगेटिव पाए जा रहे हैं। मंगलवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 1,303 लोगों की जांच रिपोर्ट में 1,282 निगेटिव तो मात्र 21 पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को मंगलवार देर रात 19, 20, 21 व 22 सितंबर को अलग-अलग स्थानों से लिए गए 1,303 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तो 1,282 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट 50 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पॉजिटिव मिले लोगों में जगदीशपुर व मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र के छह-छह, तिलोई, जामो व बाजार शुकुल ब्लॉक के एक-एक, गौरीगंज, अमेठी व सिंहपुर ब्लॉक के दो-दो लोग शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित टीमें बुधवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों को सील करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग व उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,184 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 1,792 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 16 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 376 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट करके उपचारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें