फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विषाक्त पदार्थ खाने से पूर्व जिपंस के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र भीटी के पहुंती निवासी दिवंगत पूर्व जिला पंचायत सदस्य के छोटे भाई की बुधवार रात विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। इससे पहले जानकारी होने पर परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

पहुंती गांव निवासी आलोक तिवारी (35) ने बुधवार रात करीब 8 बजे घर से कुछ दूरी पर जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर वह किसी तरह घर पहुंचा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह सुनते ही परिजन सन्न रह गए। वे सब आनन-फानन उन्हें लेकर भीटी सीएचसी पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आलोक की मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रात में ही परिजन शव लेकर वापस घर चले आए। इसके बाद सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पत्नी के साथ ही अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आलोक के एक पुत्र व पुत्री भी है। कोरोना काल में उनके बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता दीपक तिवारी का निधन हो गया था। थाना प्रभारी भीटी पंडित त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें