अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की बालिका जैनब ने गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित एशियन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उसने 29 किलोग्राम के सब जूनियर फीमेल वर्ग में गोल्ड जीता है। उसने बीते दिनों हुई 40वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं 26वीं नेशनल वूमेंस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था।