फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नीट की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नीट की तैयारी कर रहे युवक ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थेे। लौटने पर दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र आलापुर के सतरही गांव निवासी चंद्रभान (22) ने मंगलवार देर शाम घर में फांसी लगा ली। बताया जाता है कि घटना के समय परिजन कहीं गए हुए थे। वह घर पर अकेले ही था।
कुछ देर बाद परिवार के सदस्य वापस आए तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने के बाद भी चंद्रभान कुछ नहीं बोला। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा गया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रभान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एसओ आलापुर बेचूसिंह यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें