अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के सिसानी निवासी विपिन कुमार (22) गांव में स्थित एक आरा मशीन पर काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह मशीन से लकड़ी काट रहा था। इसी बीच उसका बायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया। अन्य लोगों ने विपिन को मशीन से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।