फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बरात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बरात जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रविवार देर शाम कुर्कीबाजार के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के फतेहपुर मोहितपुर गांव से रविवार देर शाम गांव निवासी अनिरुद्ध (32) व दिनेेश (30) एक ही बाइक से पहले थाना क्षेत्र हंसवर के मईपुर स्थित रिश्तेदारी में गए। वहां से दोनों बूढ़नपुर बरात जा रहे थे। बताया जाता है कि जब दोनों कुर्कीबाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक अनिरुद्घ चला रहा था।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आसपास के लोग इस बीच मौके पर पहुंचे। तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें