अंबेडकरनगर। संदिग्ध हालात में सिकरोहर निवासी एक युवक की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार रात सिकरोहर गांव निवासी अवनीश तिवारी (28) पुत्र स्व. सुरेन्द्र प्रसाद की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। इससे घबरा कर परिजन उसे लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष रमाकांत प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच में सामने आया कि युवक नशे का भी आदी था। संवाद