जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को रौंद दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 203 के पास हुआ। मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के अहिरौला निवासी प्रशांत कुमार (20) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों से पता चला कि प्रशांत शुक्रवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के कब्जे में ले लिया। छानबीन में पता चला कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ भाग निकला। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।