फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा, मौत

Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के तिरमुहानी गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। टांडा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी मोहम्मद कलीम (36) सोमवार सुबह बाइक से बसखारी जा रहा था। तिरमुहानी के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। इससे उसका दाहिना पैर कट गया। बेहोशी की हालत में सीएचसी बसखारी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद कलीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें