जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के माडरमऊ बाजार में शनिवार को दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। इसमें सुजीत (22) निवासी मूलेमपुर तथा संगम (17) निवासी करौंदीलाला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संगम की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।