फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर में करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 28 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के शमशुद्दीनपुर निवासी मोनू (30) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम मोनू घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था। इस दौरान उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। तार प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मोनू गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोनू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें