फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी से युवक ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाने के डायल 112 के सिपाही के साथ बदसुलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शनिवार को विवाद की सूचना पर गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मनबढ़ युवक अभद्रता करने लगा। पुलिस टीम उसे हिरासत में लेकर थाने चली आयी। सिपाहियों से विवाद करने तथा एक सिपाही का कालर पकड़ लेने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को हंसवर थाने की डायल 112 पुलिस टीम को सूचना मिली कि रामपुर बेनीपुर गांव में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा है। बीच बचाव के लिए पहुंचने वाले लोगों से भी अभद्रता कर रहा है। कुछ देर में ही डायल 112 की पुलिस टीम गांव पहुंच गई। पुलिस टीम ने समझाने की कोशिश की तो आरोपी विजय कुमार ने एक सिपाही से ही हाथापाई शुुरु कर दी। सिपाही का कालर तक पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया, और थाने लेकर चले गए। इसी बीच सिपाही से अभद्रता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर इस मामले में बसखारी थाना क्षेत्र के मकोइया निवासी दीपमाला पुत्री रामलौट ने तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। बताया कि उसकी शादी बीते पांच जून को रामपुर बेनीपुर निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से वह लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है। शुक्रवार को उसने उसकी बुरी तरह पिटाई की। वह किसी तरह भाग कर अपने मायके पहुंची। शनिवार को जब लोग समझाने के लिए इकठ्ठा हुए तो वह भी वहां पहुंची थी। इसी दौरान उसने पिटाई शुरु कर दी। बताया कि वह नशे का आदती हो चुका है। इसके चलते आए दिन मारपीट व गाली गलौज करता रहता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें