हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बुधवार देर रात थाना सम्मनपुर के मुस्काबाद बड़ेपुर निवासी सभाजीत (45) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ लोग नशे के चलते मौत होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं सम्मनपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मृतक के भतीजे चंद्रिका ने तहरीर दी है पर किसी पर शक नहीं जाहिर किया। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता लगेगी।