बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के दौलतपुर महमूदपुर गांव के एक व्यक्ति की जम्मू के कठुआ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार भोर शव घर पहुंचते ही परिजन चीख पड़े। मृतक अपनी पत्नी रेखा व दो बच्चों के साथ जम्मू के एक पेपर मिल में नौकरी करता था। शुक्रवार देर शाम दोस्त के पास जाने की बात बताकर निकले थे। दो घंटे बाद पत्नी को पति की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे कंपनी के मैनेजर व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से शव पैतृक गांव भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सुनील पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा है।