अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र के हसनपुर जलालपुर गांव निवासी विनोद कुमार (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रविवार सुबह खेत में काम कर रहा था। कुछ देर बाद घर पहुंचा तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने से विनोद की मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों को आशंका है कि खेत में काम करने के दौरान विनोद को सांप ने डस लिया। इसके चलते मौत हुई। एसओ बेवाना अभय मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।