अकबरपुर के शहजादपुर में सोमवार को पकड़े गए छेड़छाड़ के आरोपी व स्थानीय लोगों से वार्ता करते पुल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के शहजादपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग गए। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवक पहले खुद को बिहार का निवासी बताता रहा, लेकिन उसके पास मिले आधार और पैन कार्ड से उसकी पहचान विशाल मंडल निवासी जनपद बरेली के रूप में हुई। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके तीन साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। (संवाद)