अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र टांडा के सूरापुर स्थित साकेत एकेडमी में शुक्रवार को दीपावली पर्व के मद्देनजर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें यलो हाउस ने रेड हाउस को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रभाकर वर्मा ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भागीदारी करने से बच्चों के बेहतर मानसिक विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतियोगिता संयोजक रंजना वर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में यलो, रेड व ग्रीन हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यलो हाउस को प्रथम स्थान मिला।