फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 10 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शिवबाबा धाम में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हर-हर महादेव के जयकारों से सोमवार को जिले के शिवमंदिर गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर पूजन-अर्चन करने के साथ जलाभिषेक किया। जलालपुर नगर में कांवड़ियों पर पुलिस कर्मियों ने पुष्प बरसाए।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के शिव मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रमुख मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम तक श्रद्धालुओं ने शिवमंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान शिवमंदिर हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। इसके साथ भक्ति गीतों से समूचा माहौल शिवमय हो गया।
अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने कहा कि पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

पंडा टोला स्थित शिवालय, मीरानपुर स्थित शिवालय, टांडा रोड स्थित शिवमंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित शिवमंदिर के अलावा भीटी, आलापुर, जलालपुर आदि क्षेत्रों के शिवमंदिरों परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। उधर जलालपुर में निकली कांवड़ यात्रा पर पुलिस कर्मियों पुष्प वर्षा की। टांडा के झारखंडनाथ महादेव मंदिर, श्री तामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, श्रीनागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, श्रीमुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर, उदासीन आश्रम छज्जापुर मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ रूद्राभिषेक भी किया।

मंदिरों के पास मुस्तैद रहे पुलिस कर्मी
सावन के पहले सोमवार को पूजन-अर्चन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख शिवमंदिरों के पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। एएसपी संजय राय ने बताया कि पवित्र शिवबाबा व अन्य शिवमंदिरों के पास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। कई मार्गों पर बैरीकेडिंग कर वाहन को गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें