अंबेडकरनगर। जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने नौ ग्राम विकास अधिकारी और 12 अन्य कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। ग्राम विकास अधिकारी अंशिका श्रीवास्तव को अकबरपुर से जहांगीरगंज, प्रियंका चतुर्वेदी को भियांव से टांडा, एकता यादव को टांडा से बसखारी, दिनेश यादव को टांडा से भीटी, सुनील शाह को भीटी से कटेहरी, उपेंद्र प्रताप सिंह को कटेहरी से जलालपुर, सुमित श्रीवास्तव को जहांगीरगंज से टांडा, चंद्रभान यादव को जलालपुर से कटेहरी, अरुण कुमर यादव को रामनगर से भियांव स्थानांतरित कर दिया। इसके अलावा जिला मुख्यालय, भियांव, रामनगर, टांडा, जलालपुर, भियांव, रामनगर व जहांगीरगंज ब्लॉक में तैनात प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, उर्दू अनुवादक को अलग-अलग विकास खंडों पर तैनात किया गया है।