फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को किया गया जागरूक

Thu, 30 Apr 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बेवाना बाजार में छात्राओं को जागरूक किया गया। कटका में चेकिंग के दौरान महिलाओं को अभियान की जानकारी दी गई। इसके अलावा थाना सम्मनपुर, जहांगीरगंज, कोतवाली टांडा और मालीपुर क्षेत्रों में भी टीमों ने पहुंचकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा और सतर्कता के बारे में जागरूक किया गया। आलापुर क्षेत्र में महिलाओं को 1090, 1930 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। महरुआ क्षेत्र के ग्राम सेहरा जलालपुर और अभय चंद्रपुर में भी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें