फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं महिलाएं

Sat, 18 Feb 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकतंत्र की मजबूती में भी महिलाओं को भागीदारी निभाने की जरूरत है। लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। ऐसे में युवतियों की जिम्मेदारी है कि जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वे प्राथमिकता पर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। यह आह्वान शनिवार को मिशन शक्ति टीम ने किया।
विज्ञापन





जहांगीरगंज थाने की सिपाही अनीता राजभर ने नेवारी दुराजपुर, बेवाना थाने की सिपाही अनुराधा पांडेय, होमगार्ड आरती पांडेय, महिला थाना अकबरपुर के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, सिपाही सुषमा यादव, रेनू यादव, अमृता सिंह गौर, अनुपमा पाठक, शिवानी सिंह ने शिवबाबा, ग्लोबल विज्डम स्कूल, राजकीय उद्यान पार्क, अकबरपुर कोतवाली की उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा, सिपाही अर्चना यादव व ज्योति सरोज ने महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया।



कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था तभी मजबूत होगी जब प्रत्येक नागरिक इसमें विश्वास रखते हुए इसका पालन करेगा। छात्राओं, युवतियों व महिलाओं से आह्वान किया कि स्वयं इसके प्रति जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी जितना अधिक होगी, परिणाम उतना अच्छा होगा। ऐसे में सभी को पात्र होने पर मतदाता बनकर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें